Purnia News

पूर्णिया, प्रफुल्ल कुमार सिंह: अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक पूर्णिया के निर्देश पर चलाए जा रहे महासमकालीन अभियान के तहत सरसी थाना पुलिस ने बुधवार की रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक युवक को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम ने जानकारी देते हुए बताया कि थानाध्यक्ष राजू कुमार के नेतृत्व में चलाए गए वाहन चेकिंग और छापेमारी अभियान के दौरान परमानंदपुर (थाना बिहारीगंज, जिला मधेपुरा) निवासी तथा वर्तमान में मझुआ प्रेमराज, वार्ड संख्या 18, थाना सरसी में रह रहे रोशन गोस्वामी को एक संदिग्ध मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया।

तलाशी के क्रम में उसके पास से तीन जिंदा कारतूस और एक लोहे का दातेदार रड बरामद किया गया, जो चक्राकार रिंग और चैन से लैस था। बाद में उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से एक देशी कट्टा और सात जिंदा कारतूस भी बरामद किए। कुल मिलाकर इस अभियान में पुलिस ने एक देशी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस, एक दातेदार लोहे का हथियार और एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल जब्त की है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अवैध हथियार और कारतूस तस्करी में शामिल एक अन्य व्यक्ति की जानकारी दी है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। इस छापेमारी दल में थानाध्यक्ष राजू कुमार के साथ पुअनि प्रदीप कुमार, पुअनि भरत पासवान, सअनि धर्मेन्द्र कुमार, सिपाही मो० सादिक हुसैन और सिपाही देवेन्द्र कुमार शामिल थे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *