SAHARSA NEWS,अजय कुमार : राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की एक बैठक ग्रामीण क्षेत्रों में संगठनात्मक विकास एवं सहयोगात्मक विचारों को लेकर सोमवार को सौर बाजार प्रखंड के कबैला रहुआ पंचायत अंतर्गत रहुआ गांव मे मदनेश्वर झा की अध्यक्षता एवं अशोक झा के संचालन में एक बैठक आयोजित की गई। जिला मार्गदर्शक मंडल के अवधेश कुमार झा एवं सहायक प्रभारी अंशु झा के संयोजन में आयोजित इस बैठक में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोशी प्रमंडल प्रभारी शैलेश कुमार झा ने ग्रामीण स्तर पर संगठन के महत्व कि बात रखते हुए कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों, नशामुक्ति एवं सहयोगात्मक भावनाओं को आगे बढाने के लिए संगठन का होना अतिआवश्यक है।हम संगठन के माध्यम से समाज को एकजुट एवं आगे ले जने में सहायक हो सकते हैं।अध्यक्षता कर रहे रिटायर्ड शिक्षक सह पूर्व सरपंच मदनेश्वर झा ने कहा कि आज हमारे समाज में हरेक रीति रिवाजों में विकृतियां पैदा हो रही है। हम दुसरो के प्रतिस्पर्धा एवं टीवी सीरियलों को देखकर अपने संस्कृतियों को नजर अंदाज कर पश्चिमी सभ्यताओं का अनुसरण करते जा रहे हैं।जिससे हमारी वर्तमान पीढ़ी भटकाव की और बढ रही है। ऐसे परिवेश में संगठन का होना अतिआवश्यक है। संगठन के माध्यम से ही हम समाज को एक दिशा दे सकते हैं।सर्वसम्मति से ग्यारह सदस्यीय मार्गदर्शक मंडल का गठन किया गया। जिसमें मदनेश्वर झा, रमेश झा,उदय कांत मिश्र, गणेश मिश्र, विनोदानंद झा,हीरा कांत झा, अनंत नारायण झा,बचनेश्वर झा, गोपाल ठाकुर, ललनेश्वर झा, ललन कुमार झा एवं मार्गदर्शक मंडल के निर्देशानुसार सर्वसम्मति से संजय कुमार झा उर्फ पप्पू झा को ग्राम प्रभारी एवं माधव झा, मानस झा, विष्णु कांत झा, ज्ञानेश कुमार, आशुतोष नंदन झा, अभिषेक झा, संजय झा, मुकेश झा, जयनारायण झा इन नौ व्यक्तियों को सहायक ग्राम प्रभारी के रूप में चयनित किया गया। संचालन कर रहे अशोक झा लाल ने हरेक महीने बैठक के आयोजन कि बातें कही।बैठक में जिला से भार्गव भारद्वाज एवं ग्रामीण स्तर पर जटेश कुमार झा, शैलेन्द्र कुमार झा, अमर कांत मिश्र, निखिल रंजन झा, राजेश कुमार मिश्र, जय नारायण झा, विष्णु कुमार मिश्र, रमेश झा, उदय कांत मिश्र, चंदन कुमार झा, ग़ौरी नाथ झा, बम भोला झा, ज्ञानेश कुमार झा,मानस कुमार झा, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *