पूर्णिया पुलिस द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान का आयोजन

दिनांक 13.01.2026 (मंगलवार) की संध्या में पुलिस अधीक्षक महोदया के आदेशानुसार पूर्णिया पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।
इस अभियान के तहत दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई। वाहनों के कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट तथा यातायात नियमों के पालन की बारीकी से जांच की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस प्रकार का वाहन जांच अभियान निरंतर एवं नियमित रूप से चलाया जा रहा है।
पूर्णिया पुलिस ने आम जनता से यातायात नियमों का पालन करने एवं जांच के दौरान पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *