NEW DELHI : दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री प्रवेश वर्मा ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पटपड़गंज इलाके के दौरे के दौरान नाले की सफाई में खामियाँ देखकर उन्होंने एक और एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया। वर्मा ने दो टूक कहा, “काम नहीं करोगे तो एक्शन होगा। पिछले 10 साल में अधिकारियों की चमड़ी मोटी हो गई है, अब सड़कों पर दौड़ना पड़ेगा।” यह कार्रवाई रामाशीष सिंह नाम के इंजीनियर पर हुई, जिन्हें नाले की गंदगी और रखरखाव में लापरवाही का दोषी पाया गया। इससे पहले भी वर्मा ने एक इंजीनियर को निलंबित किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ किया कि दिल्ली को विश्वस्तरीय बनाने के लिए लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विपक्षी नेता आतिशी ने इसे अफसरों का अपमान बताया, लेकिन वर्मा ने जवाब दिया, “जनता का काम पहला है, बहाने नहीं चलेंगे।”
NEW DELHI : लापरवाही पर सख्ती: प्रवेश वर्मा ने इंजीनियर को सस्पेंड किया, बोले- ‘काम नहीं तो एक्शन पक्का’
Posted by
–
Recent Posts

पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग

विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण

लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा

पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश









Leave a Reply