बाबा भीमराव अंबेडकर के बनाये संविधान ने सभी वर्ग के लोगों को दी ताकत- विधायक कलाधर मंडल

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : बाबा भीमराव अंबेडकर के बनाये गये संविधान ने सभी वर्ग के लोगों को बराबर का अधिकार दिया है।इसी के कारण आज सभी वर्ग के लोग तरक्की की राह पर हैं। उक्त बातें विधायक कलाधर मंडल ने संविधान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए संविधान की शपथ लेते हुए कही। उन्होंने कहा भारत के संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर ने संविधान का निर्माण कर देश में उच्च-नीच, गरीब-अमीर, धर्म- संप्रदाय के भेदभाव को खत्म करते हुए l

संविधान का निर्माण किया तथा आज उसी का प्रतिफल है कि सभी जाति धर्म के लोग आपस में मिलकर बराबरी का दर्जा पा रहे हैं तथा अपना विकास कर रहे हैं। इसके लिए बाबा भीमराव अंबेडकर को जितनी सराहना की जाए वह काम ही होगा। इस अवसर पर धूसर टीकापट्टी की मुखिया शांति देवी, रुपौली जदयू प्रखंड अध्यक्ष मयंक कुमार, भवानीपुर प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार दिनकर, कालेश्वर मंडल सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *