Chhath Puja 2025

Chhath Puja 2025: कार्यपालक विद्युत अभियंता ने छठ घाट का निरीक्षण किया

Chhath Puja 2025

सहरसा, अजय कुमार: Chhath Puja 2025 लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर कार्यपालक विद्युत अभियंता सहरसा एवं कनीय विद्युत अभियंता सौरबाजार द्वारा संयुक्त रुप से छठ घाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम मे छठ घाट स्थल पर बिजली व्यवस्था व छठ व्रतियों की सुविधाओं की जानकारी ली गयी। कार्यपालक अभियंता अमित कुमार द्वारा बताया गया कि आस्था के चार दिवसीय छठ महापर्व पर व्रतियों को छठ घाटों पर विद्युत सम्बंधित किसी तरह की परेशानी न हो इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

विद्युत अनुरक्षण एवं संपोषण संबंधित कार्यों का निरीक्षण हेतु कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। नियंत्रण कक्ष 2 दिनों के लिए बनाये जायेंगे। इस दौरान निर्वाध विद्युत आपूर्ति हेतु विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सहरसा के विभिन्न प्रशाखा क्षेत्रान्तर्गत सभी छठ घाटों पर भी कर्मियों को प्रतिनियुक्त की जाएगी, जो नियंत्रण कक्ष से समन्वय स्थापित करते हुए निर्वाध विद्युत आपूर्ति बहाल करने में सहयोग करेंगे।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *