PURNEA NEWS / आनंद यादुका ; भवानीपुर प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत रघुनाथपुर पंचायत के छप्पन गांव के एक युवक की दिल्ली में बेरहमी से पीटपीट कर हत्या कर दिया गया । मृतक युवक छप्पन गांव निवासी मो० कारे का पुत्र मो० जलाल था । मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि जलाल कई महीनों से अपनी पत्नी और अन्य परिजनों के साथ दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था । परिजनों ने बताया कि दिल्ली में ही बुधवार की रात्रि जलाल की पीटपीट कर हत्या करने के बाद उसके शव को हत्यारों ने सुनसान जगह पर फेंक दिया था । गुरुवार की सुबह दिल्ली पुलिस ने उसका शव लावारिस स्थिति में फेंका हुआ देखा । जिसके बाद दिल्ली पुलिस मृतक के शव को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम कराने का काम किया । मृतक के परिजनों ने बताया कि दिल्ली पुलिस शक के आधार पर मृतक की पत्नी और उसके मामा को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है ।
इधर दूसरी तरफ जलाल की हत्या की खबर सुनते ही उसके परिजन सहित समूचे छप्पन गांव में मातम छा गया है । घटना की जानकारी मिलते ही कई जनप्रतिनिधि मृतक के घर पहुंच उसके परिजनों को सांत्वना देने का काम किया ।
PURNEA NEWS /गांव के युवक की दिल्ली में हत्या, पत्नी और मामा को पुलिस ने लिया हिरासत में
Posted by
–
Recent Posts

पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग

विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण

लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा

पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश









Leave a Reply