इंडियन इंक्लूसिव पार्टी द्वारा दिल्ली में अनुशासन समिति की बैठक आयोजित

सहरसा, अजय कुमार: इंडियन इंक्लूसिव पार्टी द्वारा पुरे देश में जमीनी स्तर पर संगठन विस्तार एवं आगामी योजनाओं के संबंध में देश की राजधानी नई दिल्ली में अनुशासन समिति की बैठक गुरुवार को आयोजित हुई। बिहार प्रदेश के पूर्व प्रवक्ता डॉ धनोज कुमार ने कहा कि आज की बैठक में बहुत सारे पहलू पर चर्चा हुई और जल्द ही संगठन का गठन कर लिया जाएगा। जो भी पार्टी का एजेंडा है उस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सह विधायक इंजीनियर आई पी गुप्ता आरक्षण के लिए जल्द ही बिहार में एक अहम बैठक करेंगे।

उन्होने बताया कि आज साउथ दिल्ली स्थित संगम विहार में पान समाज के बड़े बिजनेस मैन राम चंदर तांती के निजी आवास पर दिल्ली के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजीत कुमार दास के अध्यक्षता में बिहार अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद मुखिया इंडियन इंक्लुसिव पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार प्रसाद, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता बिहार प्रदेश इंडियन इंक्लुसिव पार्टी डॉ धनोज कुमार, दिल्ली आई जी एफ प्रदेश अध्यक्ष अजय अकेला, बिहार के मोतिहारी निवासी संजय कुमार दास, एवं अमरजीत कुमार दास सहित कई गणमान्य व्यक्तियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। जिसमें दिल्ली और बिहार के साथ साथ देश के संगठन को मजबूत करने के लिए विशेष चर्चा की गई।

जिसमें विनोद मुखिया ने बताया कि पूरे भारत में इंडियन इंक्लुसिव पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए तैयार रहेंगे। इंडियन इंक्लुसिव पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार प्रसाद ने तांती ततवा पान समाज का मूल अधिकार आरक्षण पर कहा की हर हाल में आरक्षण लेकर रहेंगे। संजीत कुमार दास ने कहा कि दिल्ली एन सी आर में अपने समाज के अधिक से अधिक लोगों को पार्टी में जोड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *