Purnia News

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: विधायक शंकर सिंह ने विधानसभा क्षेत्र में कार्यरत शिक्षकों के उन्नयन वेतनमान एवं प्रोन्नति के साथ-साथ विद्यालयों में कार्यरत सभी रसोइयों का वेतनमान निर्धारण करने का मामला सदन के ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के दौरान उठाया है। मौके पर विधायक शंकर सिंह ने कहा कि जो भी शिक्षक नियोजन के रूप में कार्यरत हैं तथा वह 12 वर्षों तक अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है, उनके लिए उन्नयन वेतनमान, प्रोन्नति एवं रसोईया के वेतनमान को लेकर सरकार से मांग की है।

उन्होंने कहा की विद्यालयों में कार्यरत सभी कोटि के शिक्षकों का एक ही नाम सहायक शिक्षक तथा समान वेतनमान एवं शिक्षक नियोजन नियमावली यथा संशोधित 2012 एवं 2020 के आलोक में 12 वर्षों की सेवा काल पूरा करने वाले सभी नियोजित शिक्षकों को प्रोन्नति देकर वेतन उन्नयन का शिक्षकों की मांग पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने की अपील करते हैं।

इसके अलावा उन्होंने अपने ध्यान आकर्षण प्रस्ताव में प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों जिन्हें साल में मात्र 10 महीने का ही मानदेय दिया जा रहा है, वह भी मात्र 1600 रुपए प्रतिमाह, जो एक मजदूर के दैनिक मजदूरी के बराबर भी नहीं है। इसलिए वे सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित कराना चाहते हैं कि इन रसोइयों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करें, ताकि इन्हें भी लाभ मिल सके।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *