Purnia News

पूर्णिया: पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ की नई कार्यकारिणी समिति की बैठक अध्यक्ष श्री जयंत कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें आगामी जिला क्रिकेट लीग के आयोजन को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में लीग निबंधन फॉर्म के वितरण की तिथि 14 और 15 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है, जो स्थानीय डीएसए मैदान पर दोपहर 2 बजे से संध्या 5 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। वहीं, फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर तय की गई है। इस प्रक्रिया की जवाबदेही संयुक्त सचिव दिग्विजय सिंह को दी गई है, ताकि फॉर्म वितरण एवं जमा में कोई अड़चन न आए।

बैठक में पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के लिए स्थायी कार्यालय खोलने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया, जिससे संघ के संचालन में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ेगी। साथ ही, एक आधिकारिक वेबसाइट बनाने का भी निर्णय हुआ है, जिससे संघ की गतिविधियों का प्रचार-प्रसार बेहतर तरीके से किया जा सकेगा। इसके अतिरिक्त, लीग संचालन समिति के गठन के लिए सदस्यों से योग्य एवं समर्पित व्यक्तियों के नाम सुझाने की अपील की गई है, ताकि आगामी क्रिकेट लीग का आयोजन व्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध रूप से संपन्न हो सके।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *