पूर्णिया: पूर्णिया समाहरणालय के प्रज्ञान सभागार में सोमवार को ‘07 निश्चय–03 से बढ़ेगा अपना बिहार’ कार्यक्रम के अंतर्गत सबका सम्मान–जीवन आसान अभियान के तहत जिलाधिकारी अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) ने आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

इस दौरान कुल 21 आवेदन सामने आए, जिनमें राजस्व, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मामले प्रमुख रहे। सुनवाई के समय अपर समाहर्ता राजस्व समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे। शिकायत लेकर पहुंचे लोगों के आवेदनों का पंजीकरण कर उन्हें प्राप्ति रसीद दी गई तथा बैठने, शुद्ध पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई।

प्रशासन की ओर से बताया गया कि इसी अभियान के तहत अब प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को प्रखंड, अनुमंडल और जिला स्तर पर नियमित रूप से आम जनों की समस्याओं की सुनवाई की जा रही है, ताकि जनता को त्वरित और प्रभावी समाधान मिल सके।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"