PURNIA NEWS

पूर्णिया: PURNIA NEWS समाज सेवा में निरंतर सक्रिय रहने वाले विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ ने एक बार फिर अपनी मानवीय सेवा का परिचय दिया। पिछले कई वर्षों से संगठन गरीबों और असहाय लोगों के लिए लगातार सहायता करता आ रहा है, और इस बार संगठन ने शारदा मल्टी स्पेसलिटी हॉस्पिटल में एडमिट मुनि जी सिंह को रक्त उपलब्ध करवा कर एक और मानवता का काम किया।

सूचना मिलने पर कि मुनि जी सिंह को रक्त की आवश्यकता है, और अस्पताल में रक्त की कमी हो रही थी, संगठन के अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने तुरंत कार्रवाई की। संगठन के कार्यकर्ताओं ने तत्परता से ब्लड उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी ली और मुनि जी सिंह के लिए रक्त की व्यवस्था की।

संगठन के वार्ड अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार महलदार, मन पवित्र लाल राय और आनंद लाल राय के प्रयासों से रक्त की आपूर्ति सुनिश्चित की गई। मुनि जी सिंह ने रक्त मिलने के बाद संगठन और उनके कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। विश्व हिन्दू युवा वाहिनी संघ का मानवीय कार्य और परोपकार का यह उदाहरण समाज में उम्मीद और सहारे का संदेश देता है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *