चाचा ने भतीजा को नशा करने से मना करने पर, गुस्सा में चचेरा भाई बहन को धारदार हथियार से मारा, दो दो मासूम की घटना स्थल पर मौत,एक गंभीर रूप से घायल

पुर्णिया,विमल किशोर : रौटा थाना क्षेत्र अंतर्गत रायबेर पंचायत के डिंगोज गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आया है।जिसमे चाचा ने जब भतीजा को नशा करने से मना करने पर, थोड़ी देर बाद ही गुस्सा में आकर घर में घुस कर अपने चचेरे भाई एवं बहन को तेज धार हथियार और नलकूप के सहारे से मार डाला है।जिसमे दो मासूम भाई बहन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।एक का गंभीर रूप से घायल है। मरने वाले की नाम इनायत उम्र 5 वर्ष, गुलनाज उम्र 3 वर्ष है।घायल कुलसुम उम्र 1.5 साल है। भारी नलकूप से वार कर गहरी नींद में सोए बच्चों का सिर और चेहरा कुचल डाला, धारदार चाकू से जीभ तक काट दिए। इस घटना में दो बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक बच्चे की हालत गंभीर है। बच्चों की मौत के बाद से डिंगोज गांव में सनसनी फैल गई। मर्डर का आरोप चचेरा भाई मो अरबाज 22 वर्ष पर है। जबकि उसका साथ देने में दोस्त मो हसनैन का भी नाम सामने आ रहा है। दोनों को रौटा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है और जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।जानकारी देते हुए मृतक के पिता माजूब आलम ने बताया कि शाम के करीब 7.30 बजे हम सभी परिवार के साथ मिलकर बच्चे को खाना खिला कर सुला रहे थे।

उसके बाद खाना खिलाकर घर में सुला दिया गया और बाहर से कुंडी लगा दिए थे और बाहर बरामदा में खाना खा रहे थे कि अचानक बाहर में हो हल्ला होने लगा तो खाना रखकर गए और देखे तो अरबाज किसी के साथ झगड़ा कर रहे थे। इसी बीच उसको डांटे और वो नशा किया हुआ था।उसको मना करने पर उन्होंने धमकी दिया था कि देख लेंगे। फिर झगड़ शांत हुआ और घर आकर खाना खाने लगे।खाना खा कर सो रहे थे कि फिर बगल में ही एक झगड़ा हो रहा था तो हमलोग पुनः बाहर सड़क के पास आकर देख रहे थे और उसके बाद घर के अंदर कुछ आवाज आने पर मेरी बड़ी बेटी ने आवाज दिया कि घर में कुछ गिरा है आवाज आया है।तो हमलोग जब घर जाकर देखे तो कुंडी खुला था और किवार खुला हुआ था।और घर के अंदर खून से लतपथ इनायत ,गुलनाज और कुलसुम पड़ी हुई थी। जिसमें दो का मौत हो चुका था और एक कुलसुम गंभीर रूप से घायल था। कहा कि उसकी बड़ी बेटी सहित परिवार के कुछ सदस्य ने अरबाज को घर से बाहर निकलते देखा था और हाथ में कुछ हथियार था।उसके बाद बगल के सामने वाले घर में छुप गया हो हल्ला होने पर वो वहां से भाग कर अपने घर में छुप गया। इसकी सूचना रौटा पुलिस को दिए।सूचना मिलते ही बायसी अनुमंडल पुलिस अधिकारी जितेंद्र पांडे ,रौटा थाना अध्यक्ष कुमार कुणाल सौरभ सहित पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गया। डीएसपी जितेंद्र पांडे ने बताया कि हत्या की घटना की सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पुलिस बल के साथ पहुंचे, दो लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। साथ ही मृतक को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।एक का इलाज जीएमसीएच पूर्णिया में चल रहा है।मामला दर्ज कर लिया गया है और दोनों को जेल भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *