PURNIA NEWS : विधायक ने पंचायत सरकार – भवन का किया शिलान्यास

PURNIA NEWS, विमल किशोर : अमौर विधायक अख्तरूल ईमान ने अमौर प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत एक ग्रामीण सड़क व दो पंचायत सरकार भवन निर्माण योजना का फीता काटकर विधिवत शिलान्यास किया विधायक अख्तरूल इमान सर्वप्रथम विष्णुपुर पंचायत में मैत्रा चौक से मुसलमान टोला तक जाने वाली सड़क निर्माण योजना का शिलान्यास किया शिलान्यास समारोह में I विधायक अख्तरूल ईमान ने कहा कि इस सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण अन्तर्गत किया जा रहा है l सड़क निर्माण कार्य का संवेदक आलम कन्सट्रक्स व कार्यकारी एजेंसी कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमण्डल बायसी, पूर्णिया हैं l  यह सड़क
क्षेत्र के लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी l

इसके बाद विधायक अख्तरूल इमान ने प्रखंड के धुरपैली व दलमालपुर पंचायत में पंचायत सरकार भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया l मौके पर विधायक अख्तरूल इमान ने कहा कि क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकताओं में शामिल है l पंचायत के जनप्रतिनिधियों को तथा पंचायत के निवासियों को सुविधा देने के उद्देश्य से पंचायत सरकार भवन बनवाए जा रहे हैं l इस पंचायत सरकार भवन में पंचायत स्तर के सभी सरकारी कर्मचारी बैठेंगे जिससे स्थानीय लोगों को प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा यहां से ही सारे कार्य होंगे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *