मकर संक्रांति पर लेशी सिंह का दही-चूड़ा भोज, सौहार्द और भाईचारे का संदेश

धमदाहा की विधायक एवं बिहार सरकार की खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री लेशी सिंह की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 14 जनवरी 2026 (बुधवार) को पूर्णिया में आयोजित होगा।
लेशी सिंह द्वारा यह आयोजन प्रत्येक वर्ष परंपरागत रूप से किया जाता है, जिसमें पत्रकारों, चिकित्सकों, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को आमंत्रित किया जाता है। इस भोज के माध्यम से समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे को मजबूत करने का प्रयास किया जाता है।
आयोजन समिति के अनुसार, दही-चूड़ा भोज प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक चलेगा और इसका आयोजन लायन सेवक सदन, एसपी कोठी के समीप किया गया है।
मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि मकर संक्रांति केवल पर्व नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ने और सामाजिक समरसता को बढ़ाने का अवसर है। इसी भावना के साथ हर वर्ष यह आयोजन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *