पूर्णिया हवाई अड्डा पर 10 विमानों का आवागमन, 1034 यात्रियों ने की आवाजाही

पूर्णिया: पूर्णिया हवाई अड्डे पर मंगलवार को कुल 10 विमानों का आवागमन दर्ज किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनभर में 5 विमान आए और 5 विमान रवाना हुए। यात्री आंकड़ों के अनुसार, 502 यात्रियों ने पूर्णिया पहुंचकर आगमन किया जबकि 532 यात्री विभिन्न गंतव्यों के लिए रवाना हुए। इस तरह कुल 1034 यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई। हवाई अड्डा प्रबंधन के अनुसार, सभी उड़ानें निर्धारित समय पर संचालित हुईं और संचालन सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *