Bihar Election 2025: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैयद नासिर हुसैन आज पूर्णिया में करेंगे विशेष संवाददाता सम्मेलन

पूर्णिया: Bihar Election 2025 कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव, सीडब्ल्यूसी सदस्य एवं पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के राजनीतिक सलाहकार तथा राज्यसभा सांसद माननीय सैयद नासिर हुसैन आज पूर्णिया में विशेष संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम पूर्वाह्न 10:30 बजे गोकुल कृष्ण आश्रम, पूर्णिया में आयोजित होगा। पूर्णिया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने बताया कि इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधि, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कर्मी एवं छायाकारों को आमंत्रित किया गया है। सम्मेलन में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *