करंट लगने से 10 साल की बच्ची गंभीर, हालत नाजुक

पूर्णिया, आनंद यादुका: बसंतपुर चिंतामणि उसकावरी पंचायत के वार्ड संख्या-8 बलिया गांव में मंगलवार की शाम करंट लगने से 10 वर्षीय एक बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे आनन-फानन में भवानीपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार घायल बच्ची की पहचान महंथ मंडल की पुत्री साजन कुमारी (10) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि साजन घर में काम कर रही थी, इसी दौरान घर के भीतर लटका नंगा तार उसके संपर्क में आ गया। करंट लगते ही बच्ची मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ी। सूचना मिलते ही मुखिया पति दौलत सिंह ने अपनी निजी वाहन से बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रिजवान आलम और एएनएम अनुराधा कुमारी द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की स्थिति गंभीर है। जरूरत पड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *