PURNIA NEWS : बायसी थाना पुलिस ने सोमवार को विशेष छापेमारी अभियान के दौरान 18 ग्राम गांजा बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अंकित कुमार (23 वर्ष), पिता बृजेश पटेल, निवासी बायसी पूरब चौक, वार्ड संख्या-04 के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत हिरासत में लेते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।