PURNEA NEWS : बीजेपी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरिता राय के पुत्र शैलेश राय ‘डिंपू’ के निधन पर रालोजपा नेता माधव सिंह ने जताया शोक

PURNEA NEWS : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरिता राय और पूर्व वार्ड पार्षद व समाजसेवी पवन राय के पुत्र शैलेश राय “डिंपू” के असामयिक निधन पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के वरिष्ठ नेता माधव सिंह ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। माधव सिंह ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि शैलेश राय उर्फ डिंपू अत्यंत मिलनसार, मृदुभाषी और नेक दिल इंसान थे। उनके निधन से न केवल सरिता राय और पवन राय के परिवार को, बल्कि पूरे पूर्णिया जिले को एक अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने बताया कि रालोजपा परिवार इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है और ईश्वर से प्रार्थना करता है कि उन्हें यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे तथा दिवंगत आत्मा को शांति मिले।

शोक प्रकट करने वालों में रालोजपा के जिला अध्यक्ष बद्री मेहता, मो. अफाक आलम, वरुण विश्वास, जग नारायण पासवान, मुखिया राम राज सिंह, राज किशोर मिश्र, मो. अब्दुल रज्जाक, चांदनी देवी, बालेश्वर मूर्मू, दिनानाथ ‘दिनकर’, दलित सेना के रामेश्वर पासवान, पंकज पासवान, राजू सिंह, श्रवण पासवान, बिजया महोली, व्यवसायी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, लड्डू सिंह, संतोष विश्वास, और उपेंद्र सिंह कुशवाहा सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता शामिल थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon