PURNIA NEWS : शराब के नशे में धुत्त बाईक सवार ने बर्फ विक्रेता को मारा टक्कर , दोनों की स्थिति गंभीर

PURNIA NEWS/आनंद यादुका : भवानीपुर-मजौरा मुख्य सड़क मार्ग पर दैता पोखर के नजदीक शराब के नशे में धुत्त बाइक सवार युवक ने बर्फ बेचनेवाले एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दिया । बाइक के टक्कर से जहां बर्फ बेचनेवाले युवक को गंभीर चोट लगी है , वहीं बाइक सवार युवक भी इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है । दोनों घायलों को स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए भवानीपुर सीएचसी पहुंचाया गया । जहां मौके पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० आरएन सिन्हा , एएनएम पूजा कुमारी के द्वारा प्राथमिक उपचार बाद दोनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हाइयर सेंटर रेफर कर दिया ।

बताया जाता है कि बुधवार की देर संध्या एक बाइक पर सवार तीन युवक नशे में धुत्त होकर भवानीपुर से बलिया की तरफ जा रहा था । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दैता पोखर के नजदिक बलिया की तरफ से बर्फ बेचकर वापस लौट रहे तेलियारी निवासी बिलो साह के पुत्र पवन साह को बाइक सवार युवक ने धक्का मार दिया । धक्का मारने के दौरान बाइक सवार युवक भी बाइक लेकर सड़क पर गिर गया और वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना के बाद बाइक सवार दो युवक दोनों घायलों को घटनास्थल पर छोड़कर वहां से भाग निकला । बाइक सवार युवक की पहचान बड़हरी निवासी अन्नू मंडल के पुत्र आशीष कुमार के रूप में किया गया । इलाज कर रहे चिकित्सक आरएन सिन्हा ने बताया कि आशीष कुमार शराब के नशे में है । इस सड़क दुर्घटना में दोनों घायलों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *