PURNIA NEWS : मारवाड़ी कॉलेज किशनगंज के खिलाफ एबीवीपी का धरना और भूख हड़ताल जारी

PURNIA NEWS :  मारवाड़ी कॉलेज किशनगंज के प्राचार्य पर लगे भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता और अवैध उगाही के आरोपों के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का आंदोलन तेज हो गया है। विश्वविद्यालय परिसर में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना आज लगातार चौथे दिन भी जारी रहा, वहीं भूख हड़ताल का आज दूसरा दिन रहा।

एबीवीपी के सीनेट सदस्य रितेश कुमार यादव ने कहा कि यदि भ्रष्टाचार हुआ है तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए और छात्रों से लिया गया अवैध पैसा वापस किया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पर्याप्त साक्ष्य देने के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन अब तक कार्रवाई से बच रहा है। वहीं, एबीवीपी के जिला संयोजक दीपक कुमार चौहान ने आरोप लगाया कि अवैध उगाही और भ्रष्टाचार में विश्वविद्यालय प्रशासन की मिलीभगत हो सकती है। इस बीच सदर अस्पताल पूर्णिया की टीम ने भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की जांच की। चिकित्सकों ने बताया कि छात्र अमित कुमार मंडल की हालत कुछ खराब पाई गई है, जरूरत पड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *