Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
PURNEA NEWS
पूर्णिया

PURNEA NEWS: पूर्णिया में “अनीमिया मुक्त भारत” और “बाल संवर्धन कार्यक्रम” को लेकर एकदिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न, सभी प्रखंड अधिकारियों को दी गई अहम जिम्मेदारी

By अंग इंडिया न्यूज़
May 29, 2025 2 Min Read
0

पूर्णिया: PURNEA NEWS अनीमिया जैसी गंभीर जनस्वास्थ्य समस्या के उन्मूलन और बाल संवर्धन को लेकर जिले भर में समन्वित प्रयास तेज़ कर दिए गए हैं। इसी क्रम में जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा होटल सेंटर पॉइंट में सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया की अध्यक्षता में एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “अनीमिया मुक्त भारत” अभियान और समुदाय आधारित बाल पोषण संवर्धन कार्यक्रम को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करना रहा।

कार्यक्रम में यूनिसेफ के पोषण विशेषज्ञों ने सभी प्रखंड के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आईसीडीएस अधिकारियों को अनीमिया की पहचान, रोकथाम और प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी। यूनिसेफ राज्य पोषण अधिकारी डॉ. संदीप घोष ने बताया कि अनीमिया की पुष्टि खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा के आधार पर की जाती है, जबकि लक्षणों जैसे पीलापन, थकान, सुस्ती, भूख न लगना, और बार-बार बीमार पड़ना इसके सूचक हो सकते हैं। सिविल सर्जन डॉ. कनौजिया ने कहा कि “अनीमिया किसी भी उम्र के व्यक्ति को हो सकता है और इससे निपटने के लिए विभागीय समन्वय और जनजागरूकता आवश्यक है।”

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि बच्चों, किशोरों, किशोरियों, प्रजनन आयु की महिलाएं एवं गर्भवती-धात्री महिलाओं में अनीमिया के रोकथाम के लिए आईएफए सिरप व गोली का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। विशेषकर 6 से 59 माह के बच्चों, 5-9 वर्ष और 10-19 वर्ष की आयु वर्ग के किशोरों और किशोरियों को साप्ताहिक रूप से आयरन की खुराक दी जाएगी। साथ ही गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के चौथे महीने से लेकर प्रसव के 180 दिन बाद तक आयरन की लाल गोली दी जाएगी।

मातृत्व अनीमिया की रोकथाम के लिए डिजिटल हीमोग्लोबिनोमीटर से जांच कर गंभीर मामलों में आयरन सुक्रोज द्वारा इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। सभी अधिकारियों को यह भी सिखाया गया कि अनीमिया ग्रसित व्यक्तियों को आयरन युक्त आहार जैसे हरे पत्तेदार सब्जियां, सोयाबीन, कच्चा केला, काला चना, मछली, चिकन कलेजी आदि लेने की सलाह दी जानी चाहिए और उन्हें जंक फूड, चाय-कॉफी व नशीले पदार्थों से परहेज की जानकारी भी दी जानी चाहिए।

बाल संवर्धन के लिए कुपोषण प्रबंधन के दस चरण – वृद्धि निगरानी, सूजन की जांच, भूख परीक्षण, चिकित्सा मूल्यांकन, पोषण और चिकित्सीय प्रबंधन, साफ-सफाई और परामर्श, नियमित निगरानी और फॉलोअप जैसे बिंदुओं की जानकारी दी गई। साथ ही बताया गया कि गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों को एनआरसी (NRC) में रेफर कर उनके उपचार की पुख्ता व्यवस्था की जाए। इस प्रशिक्षण में डीपीएम सोरेंद्र कुमार दास, डीएम एंड ई आलोक कुमार, डीपीओ शिक्षा शशि रंजन, यूनिसेफ सलाहकार प्रकाश सिंह, जिला समन्वयक निधि भारती, सहयोगी समन्वयक शुभम गुप्ता सहित सभी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, फार्मासिस्ट, सीडीपीओ, और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उपस्थित थे। सिविल सर्जन ने सभी विभागों को मिलकर कार्य करने और अनीमिया की रोकथाम एवं कुपोषण के विरुद्ध जमीनी स्तर पर प्रभावी कदम उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “समय पर पहचान और उचित हस्तक्षेप से अनीमिया से सुरक्षा संभव है, और यही एक स्वस्थ और समृद्ध समाज की नींव है।”

Tags:

PURNEA NEWS
Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
PURNEA NEWS
Previous

PURNEA NEWS: रात्रि गश्ती के दौरान मोबाइल चोर गिरफ्तार, दो मोबाइल बरामद

PM
Next

बिहार में PM मोदी की 50वीं यात्रा बनी ऐतिहासिक, विकास को बताया “अर्द्धशतक”, पटना में भव्य रोड शो और परियोजनाओं की सौगात

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme