ARARIA NEWS: डीएम और एसपी की संयुक्त अध्यक्षता में हुई विधि-व्यवस्था संबंधी समीक्षा बैठक

अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): ARARIA NEWS अररिया जिला पदाधिकारी अनिल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित आत्मन सभागार में विधि-व्यवस्था संबंधी समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फारबिसगंज, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, यानाध्यक्ष, सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर निकाय एवं उक्त विभागों से संबंधित प्रखंडस्तरीय पदाधिकारी अपने-अपने अनुमंडल/प्रखंड मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक में जुड़ें रहे। उक्त बैठक में मुख्य रूप से ईदुल-जोहा (बकरीद) पर्व एवं बाढ़ सहाय्य के साथ-साथ भू-समाधान पोर्टल, उत्पाद के कार्यों, याना/ओ०पी० में सी०सी० कैमरा का अधिष्ठापन, अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अन्तर्गत जिलास्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति के कार्यों की प्रगति, जिलास्तरीय खनन टास्क फोर्स के कार्यों की प्रगति आदि की समीक्षा की गई।

इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी को कई जरूरी दिशा निर्देश दिये गये। निर्देशित किया गया कि जिला स्तर से लेकर प्रखण्ड स्तर तक शान्ति समिति गठित है, जिसके आलोक में आगामी बकरीद पर्व को लेकर विधि व्यवस्था को लेकर सभी स्तरों पर शांति समिति की बैठक अविलंब आयोजित करें। साथ ही असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई में तेजी लाने के साथ-साथ गलत गतिविधियों में शामिल उपद्रवी तत्वों की पहचान कर विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों पर विशेष सतर्कता एवं कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता है। बैठक में बताया गया कि अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर विधि व्यवस्था संधारण हेतु दंडाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है।पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थानाध्यक्ष को अपने-अपने क्षेत्र में संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी एवं सतर्कता बरतने हेतु कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

बैठक में इसी प्रकार भू-समाधान पोर्टल, उत्पाद के कार्यों, याना/ओ०पी० में सी०सी० कैमरा का अधिष्ठापन, अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अन्तर्गत जिलास्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति के कार्यों की प्रगति, खनन आदि की गहन समीक्षा की गई। उक्त बैठक उपरांत परमान सभागार में जिला स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में रानीगंज विधायक अचमित ऋषिदेव, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित पदाधिकारीगण व जनप्रतिनिधियों ने पर्व को शांतिपूर्वक मनाने को लेकर अपना-अपना मंतव्य रखा एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने रखने में जिला व पुलिस प्रशासन की पूरी मदद करने की बातें कही। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जिला अररिया, सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी, सिविल सर्जन, अररिया, जिला खनन पदाधिकारी अररिया एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon