PURNIA NEWS : छात्र जदयू पूर्णिया द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित,दर्जनों पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।

PURNIA NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर छात्र जदयू पूर्णिया के द्वारा शहर के कल्याण छात्रावास और पूर्णिया कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दर्जनों पौधे लगाए गए, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को लेकर समाज में जागरूकता फैलाना था। इस विशेष कार्यक्रम का नेतृत्व छात्र जदयू पूर्णिया के जिला अध्यक्ष अंकित झा ने किया। कार्यक्रम में पूर्णिया कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शंभू लाल वर्मा भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। छात्र जदयू पूर्णिया जिला अध्यक्ष अंकित झा ने कहा बढ़ती गर्मी और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में पेड़ लगाना केवल विकल्प नहीं, बल्कि आवश्यकता बन चुका है। मैं अपने सभी युवा साथियों से अपील करता हूं कि जन्मदिन, विवाह वर्षगाँठ जैसे खास अवसरों पर उपहार के रूप में ज्यादा से ज्यादा पेड़ अवश्य लगाएं। पेड़ लगाने का कोई खास दिन नहीं होता – हर दिन पर्यावरण संरक्षण के लिए उपयुक्त है। साथ ही, पेड़ लगाने के साथ-साथ उसकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। वही जिला उपाध्यक्ष कुमोद पासवान ने कहा की हम आज जो छांव पा रहे हैं या फल खा रहे हैं, वो हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए पेड़ों का परिणाम है। उसी तरह अगर आज हम पेड़ लगाएंगे तो आने वाली पीढ़ियों को उसका लाभ मिलेगा।

जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि हमारा उद्देश्य केवल पर्यावरण दिवस मनाना नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और हरा-भरा वातावरण छोड़ना है। हमारा यह प्रयास लोगों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करेगा। वही जिला उपाध्यक्ष दिव्यांशु मेहता ने भी कहा हरियाली केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करती, यह समाज को स्वस्थ और जीवंत बनाती है। युवा पीढ़ियों को इससे सीधा लाभ मिलेगा। वही छात्र जदयू पूर्णिया के नेता मनोज हेंब्रम ने कहा कि आज जो पेड़ हम सभी साथियों द्वारा लगाए गए हैं, वह न केवल पर्यावरण के लिए उपयोगी हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी एक नई प्रेरणा देंगे। अगर हर युवा साथी यह संकल्प ले कि वह साल में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएगा, तो हमारा समाज निश्चित ही हरा-भरा और स्वच्छ बन सकता है। यही छोटी-छोटी पहलें मिलकर एक बड़ा परिवर्तन लाती हैं। इस मौके पर छात्र जदयू पूर्णिया जिला महासचिव गुड्डू पासवान, मनोज हेंब्रम, अमित मल्लिक, अजय मरांडी, पीयूष पासवान, अभिषेक पासवान, अनिल राम, सागर रजक, उत्सव मिश्रा, अमित भगत, विजय मांझी, मं‍जेश ऋषिदेव, कार्तिक पासवान, रूपेश रजक, महेंद्र टुडू, देवेंद्र किस्कू सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। छात्र जदयू पूर्णिया पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता और जनहित के कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता आया है, और भविष्य में भी इसी प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों को जारी रखने के लिए संकल्पित है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon