SAHARSA NEWS : बुकिंग काउंटर से आरपीएफ ने एक टिकट दलाल को गिरफ्तार किया

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : रेल मंत्रालय द्वारा टिकट दलाली को रोकने के लिए डिजिटल तकनीक पर आधारित पद्धति अपना रही है।वही टिकट दलाल बुकिंग काउंटर की मिली भगत से टिकट कटाकर ग्राहकों से अधिक पैसा वसूलते हैं।इसी तरह की दलाली रोकने के लिए आरपीएफ सजग व तत्पर है।इसी क्रम में आरपीएफ इंस्पेक्टर धनन्जय कुमार साथ में आरक्षी प्रेम किशोर प्रेम,आरक्षी निखिल कुमार सभी अपराधिक गतिविधि निगरानी हेतु सहरसा आरक्षण काउंटर पर पहुंचे। जहाँ पर संतोष कुमार झा मिले। जिन्हें साथ लेकर सहरसा रेलवे टिकट आरक्षण केंद्र पर गुप्त निगरानी करने लगे। तभी देखे की एक व्यक्ति आरक्षण टिकट काउंटर से टिकट कटाकर टिकट को छुपाते हुए तेजी से वहां से बाहर जाने लगा। जिस पर शंका होने पर सभी पुलिस बल द्वारा उसे रोका गया तथा उसके द्वारा छिपाए गए टिकट के बारे में पूछने पर बताया कि यह टिकट मेरा नहीं है।अपने जानने वाले का टिकट कटाया हूँ। जिससे मैं 300 रूपया अधिक लेकर टिकट दूंगा। पूछने पर अपना नाम व पता-सौरभ कुमार, उम्र-29 वर्ष, पिता-स्व. विभूति भूषण कुमार साह, सा-शारदा नगर, बटरहा वार्ड -34, थाना+जिला-सहरसा बताया।

उसके पास से बरामद तत्काल आरक्षित रेल टिकट को देखने पर उस पर अंकित टिकट नं०-52350644 तथा PNR NO.-6653670197, यात्री की संख्या-04, सहरसा से नई दिल्ली तक किराया-3020/- रूपये का पाया गया। जो मौके पर अपनी गलती को स्वीकार कर माफ़ी मांगने लगा। बाद मे निरीक्षक धनन्जय कुमार द्वारा मौके पर समय 11:25 बजे फर्द जप्ती सूचि तैयार कर एक अदद SL तत्काल रेल आरक्षित टिकट, 01 आधा-अधुरा भरा तथा 02 खाली टिकट मांग पत्र जप्त किया गया । उक्त व्यक्ति को उसके अपराध से अवगत कराते हुए फर्द गिरफ़्तारी सह जामातलाशी तैयार कर समय 11:40 बजे समक्ष गवाहन गिरफ्तार किया गया। बाद मौके की समस्त विधि सम्मत कार्यवाही जप्त टिकट व गिरफ्तार व्यक्ति को साथ लेकर पोस्ट पर उपस्थित हुए तथा उपरोक्त के बाबत एक लिखित प्रतिवेदन पोस्ट कमांडर रे.सु.ब.पोस्ट-सहरसा को दिया गया। जिसके आधार पर रे.सु.ब.पोस्ट-सहरसा पर मु.अ.सं.-526/2025 दिनांक-06.06.2025 अन्तर्गत धारा-143 रेल अधिनियम विरूद्ध सौरभ कुमार पंजीकृत किया गया तथा जाँच का भार उप निरीक्षक सुजीत कुमार मिश्र को दिया गया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon