PURNIA NEWS : दिव्यांग जनों को शीघ्र लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश — समाज कल्याण योजनाओं पर डीएम की समीक्षा बैठक

PURNIA NEWS : पूर्णिया के महानंदा सभागार में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार  की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की कार्य प्रगति को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के संबंधित विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया और योजनाओं की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, पूर्णिया को निर्देश देते हुए कहा कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए जो आवेदन लंबित हैं, उन्हें शीघ्र UD ID कार्ड निर्माण की प्रक्रिया में लाया जाए।

इसके लिए सिविल सर्जन, पूर्णिया से समन्वय स्थापित कर योग्य लाभुकों का कार्ड त्वरित गति से तैयार किया जाए, ताकि वे सरकारी सुविधाओं और योजनाओं का समय पर लाभ प्राप्त कर सकें। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सभी संबंधित अधिकारी कर्तव्यनिष्ठा और पारदर्शिता के साथ कार्य करें।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon