PURNIA NEWS : पिपरा गांव में विकसित भारत संकल्प कार्यशाला आयोजित, सेवा और सुशासन के 11 वर्षों पर हुई चर्चा

PURNIA NEWS विमल किशोर : अमौर प्रखंड के धुरपैली पंचायत अंतर्गत पिपरा गांव में बुधवार को “विकसित भारत संकल्प कार्यशाला” का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उमेश कुमार विश्वास ने की। कार्यशाला की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जबकि अतिथियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता राजेश मेहता ने कहा कि बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जिसे कार्यकर्ताओं को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए। उन्होंने बूथ सशक्तिकरण और सामाजिक सशक्तिकरण अभियान की कार्य योजना पर भी प्रकाश डाला।

भारत अब विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और “विकसित भारत” के लक्ष्य की ओर तेज़ी से अग्रसर है। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना के पराक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इससे हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हुआ है। कार्यशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर पवन पोद्दार, राजेश कुमार साह, झालकेश्वर गुप्ता, सुरज कुमार विश्वास, नीलकंठ दास, नवीन कुमार ठाकुर, रमेश विश्वास, कृष्णा यादव, पिंटू कुमार, कमलदेव विश्वास समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon