Purnia News: एसडीओ ने रास्ता विवाद को लेकर जमीन का किया निरीक्षण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने का दिया निर्देश

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Purnia News प्रखंड मुख्यालय स्थित चौधरी चरण सिंह स्मारक के पीछे के एक परिवार को रास्ता में कठिनाई को लेकर मिली शिकायत के बाद एसडीओ अनुपम एवं डीसीएलआर विनय कुमार एवं सीओ शिवानी सुरभि ने निरीक्षण किया तथा सभी पक्षों को विधि व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ रास्ता अवरूद्ध नहीं करने का निर्देश दिया। अगर इससे विधि व्यवस्था पर असर पडता है, तब दोषियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवायी की जाएगी। यह बता दें कि मुख्यालय स्थित चौधरी चरण सिंह का स्मारक बना हुआ है। इसके पीछे बसे एक परिवार द्वारा रास्ता अवरूद्ध करने को लेकर वरीय अधिकारियों को आवेदन दिया था।

इसमें रास्ता का विवाद कई महीनों से चल रहा है। इसी के आलोक में एसडीओ अनुपम, चौधरी चरण सिंह स्मारक के पास जमीन के निरीक्षण करने पहुंचे थे। उनके द्वारा स्मारक कमिटी के सदस्यों सहित स्मारक के पीछे बसनेवाले व्यक्ति से पूछताछ की गई। उन्होंने दोनों पक्षों को निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में रास्ता अवरूद्ध नहीं होना चाहिए। अगर इससे विधि व्यवस्था में अडचन आती है, तब दोषियों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon