SAHARSA NEWS : माकपा ने अजीत सरकार के 28 वां शहादत दिवस मनाया गया

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी सीपीआईएम लोकल कमिटी सौर बाजार के तत्वावधान में शनिवार को शहीद का.अजीत सरकार के 28वां शहादत दिवस लोकल कमिटी मंत्री रमेश यादव के नेतृत्व में मनाया गया। सर्वप्रथम उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण से कार्यक्रम आरंभ हुई। जिसको संबोधित कर पार्टी नेता व्यास प्रसाद यादव ने कहा का. अजीत सरकार ने पूर्णियां के आम जनता के ज्वलंत मुद्दों को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते थे पूर्णियां सदर से लागातार चार बार विधायक रहे।

सीमांचल कोशी के बड़े नेता थे। कामरेड की लोकप्रियता के आगे सभी नतमस्तक रहा करते थे।सामंती गठजोड़ भूमाफिया ने आखिर अजीत सरकार को 14 जून 1998 को गोली मारकर हत्या कर दी। उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला सचिव मंडल सदस्य कुलानन्द कुमार, लोकल कमिटी मंत्री रमेश यादव, केशव कुमार,मो नियामक,पवन सादा आदि उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon