ARARIA NEWS/कार्यकर्ताओं की मेहनत से बिहार में फिर बनेगी NDA की सरकार- सांसद

ARARIA NEWS/प्रिंस (अन्ना राय)। अररिया कॉलेज स्टेडियम, अररिया में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने बिहार के सर्वांगीण विकास हेतु एनडीए की सरकार को सबसे उपयुक्त बताते हुए आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कार्यकर्ताओं के दम पर 225 सीट जीतने का दावा किया, सांसद ने सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए अपने – अपने क्षेत्रों में जाकर केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया, सांसद ने आगामी विधानसभा चुनाव में अपने लोकसभा अंतर्गत आने वाली सभी छह सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करने का संदेश देते हुए सबको एक साथ मिलकर कदम से कदम मिलाकर चलने का आग्रह किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने उपस्थित सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष को चांदी का मुकुट एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon