ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय)। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच अररिया के नेताजी सुभाष स्टेडियम में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा, डीएम अनिल और एसपी अंजनी कुमार ने गार्ड की ली सलामी। उद्योग-पर्यटन मंत्री सह अररिया के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों से समा बांध दिया। वही गणतंत्र दिवस के इस भव्य समारोह में परेड निकालकर एसएसबी, बीएमपी, बिहार पुलिस, महिला पुलिस, एनसीसी और स्कूल के बच्चों ने तिरंगे को सलामी दी। वही, स्टेडियम में मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से परेड में शामिल जवानों का हौसला बढ़ाया। विभिन्न विभागों के द्वारा झांकी निकाली गई। झांकी और परेड देखने के लिए जिला वासियों की भारी भीड़ स्टेडियम में मौजूद रही। वही, झंडोत्तोलन के बाद डीएम अनिल कुमार ने जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई और स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *