Purnia News: किलकारी बिहार बाल भवन पूर्णिया में पहली बार हुआ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स पर समर कैंप, 70 बच्चे हुए लाभान्वित

पूर्णिया: Purnia News शिक्षा विभाग द्वारा संचालित किलकारी बिहार बाल भवन पूर्णिया में आयोजित चक धूम-धूम समर कैंप 2025 के अंतर्गत पहली बार बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स और इलेक्ट्रॉनिक सेंसर आधारित प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का नेतृत्व विद्या विहार रेजिडेंशियल विद्यालय, परोरा के कंप्यूटर साइंस (एआई) विभाग में कार्यरत मनीष कुमार ने किया, जिन्होंने M.Tech की डिग्री NIT Calicut, Kerala से प्राप्त की है।

उनके सहयोग में किलकारी की कंप्यूटर प्रशिक्षिका सरगम कुमारी और विज्ञान प्रशिक्षक मोहम्मद सद्दाम ने विशेषज्ञों के साथ मिलकर बच्चों को टेक्स्ट टू वीडियो, टेक्स्ट टू इमेज जैसे आधुनिक तकनीकों के साथ RDUINO UNO आधारित स्मार्ट प्रोजेक्ट जैसे ऑटो वॉटर टेप, स्मार्ट डस्टबिन, एलपीजी स्मोक डिटेक्टर, वाई-फाई कंट्रोल जेस्चर, ऑटोमैटिक गेट, स्मार्ट सिंचाई विधि, ऑब्सटेकल अवॉइडिंग रोबोटिक कार इत्यादि बनाना सिखाया।

बच्चों ने प्रोजेक्ट के आधार पर कोडिंग करना, उसे इंस्टॉल करना और विभिन्न सेंसर के माध्यम से कार्यान्वयन करना सीखा। इस प्रशिक्षण से कुल 70 बच्चे लाभान्वित हुए। प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक त्रिदीप शील ने बताया कि किलकारी पूर्णिया में यह पहली बार है जब बच्चों को एआई का प्रशिक्षण मिला, जिससे वे अपने जीवन की समस्याओं का तकनीकी समाधान कर भविष्य में इस क्षेत्र में कौशल प्राप्त कर सकें।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon