सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा, अमौर के पैक्स राइस मिल का निरीक्षण

पूर्णिया: जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारी लगातार सरकार की जनकल्याणकारी और विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे हैं।

इसी कड़ी में शुक्रवार को जिला नोडल अधिप्राप्ति, जिला सहकारिता पदाधिकारी और जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम की संयुक्त टीम ने अमौर स्थित पैक्स राइस मिल का भौतिक निरीक्षण किया, जहां मिल संचालन और संबंधित प्रक्रियाओं की गहन जांच की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *