PURNIA NEWS : विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया सदर थाना में जनता दरबार का निरीक्षण कर समस्याओं का किया समाधान

PURNIA NEWS : विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया सदर थाना में आयोजित जनता दरबार की कार्रवाई का जायजा लिया और आए हुए आवेदकों की समस्याओं को सुना। अंचलाधिकारी और थाना प्रभारी ने जनता दरबार में उपस्थित लोगों की भूमि विवाद, पारिवारिक कलह सहित विभिन्न समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। विधायक ने अधिकारियों से सभी मामलों पर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान दो मामलों में दोनों पक्षों की मौजूदगी में आपसी समझौता कराने का प्रयास भी किया गया।

विधायक विजय खेमका ने कहा कि एनडीए सरकार के तहत प्रत्येक शनिवार को थाना में ऐसे जनता दरबार का आयोजन होने से आम जनता को सुलभ न्याय और त्वरित समाधान मिलने में मदद मिल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि आमजन की समस्याओं का निपटारा स्थानीय स्तर पर हो ताकि उन्हें बार-बार कार्यालयों या न्यायालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon