पूर्णिया: जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के दिशा-निर्देश पर जिले भर में आंगनबाड़ी केंद्रों का सघन स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को के. नगर अंचलाधिकारी द्वारा विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों ने टीएचआर (Take Home Ration) वितरण पंजी, आवश्यक अभिलेख, मीनू के अनुसार बच्चों को भोजन की उपलब्धता, बच्चों की उपस्थिति, वजन मापने की मशीन (वेट मशीन) की स्थिति आदि का बारीकी से मूल्यांकन किया। यह निरीक्षण बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। प्रशासन की यह पहल आंगनबाड़ी सेवाओं को और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक ठोस कदम माना जा रहा है।
TAGGED:PURNIA NEWS



