PURNIA NEWS : पूर्णिया को मिला डबल तोहफा – अंतर्राज्यीय बस अड्डा जमीन और अब यहीं दिखेगा तारों का संसार-लेसी सिंह

PURNIA NEWS : सीमांचल के विकास को एक नई रफ्तार देने वाली बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में पूर्णिया के लिए दो ऐतिहासिक स्वीकृतियाँ दी गई हैं—एक अंतर्राज्यीय बस अड्डा और दूसरा स्पेस एंड एस्ट्रोनॉमी एजुकेशन सेंटर (तारामंडल)। खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान पूर्णिया में की गई घोषणाओं को अब साकार किया जा रहा है। बरसौनी मौजा की 7.12 एकड़ भूमि को बस अड्डा निर्माण के लिए नगर विकास विभाग को स्थानांतरित करने की स्वीकृति मिल गई है। यह बहुप्रतीक्षित परियोजना अब जल्द ही शुरू होगी, जिससे सीमांचल के आवागमन और व्यापार को नई दिशा मिलेगी।

इसके साथ ही वर्षों से लंबित तारामंडल की मांग भी पूरी हो गई है। अब पटना की तरह पूर्णिया में भी छात्र-छात्राएं अंतरिक्ष की रोमांचकारी दुनिया को नजदीक से देख सकेंगे। मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि यह मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है, जिससे पूर्णिया विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह पूर्णिया को नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon