अगलगी में पीड़ित परिवारों के आंखों से आंसू पोछने का प्रयास किये सांसद

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: टीकापट्टी थाना क्षेत्र के गोडियर पूर्व पंचायत के वार्ड नंबर 5 में रविवार को लगी भीषण आग में प्रभावित हुए पांच परिवारों के बीच सांसद प्रतिनिधि आफताब आलम उर्फ पप्पू खान द्वारा पीड़ित परिवारों के बीच खाद्यान्न के साथ-साथ अन्य सामान देकर उनके आंखों के आंसुओं को पोछने का प्रयास किया गया है। इस संबंध में सांसद प्रतिनिधि मोहम्मद आफताब आलम ने बताया कि सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव हमेशा ही गरीबों के प्रति जवाबदेह रहे हैं तथा उनके सुख-दुख में शामिल होते रहे हैं।

उन्हें जैसे ही पता चला कि गरीब परिवारों के घर सहित सारी संपत्ति आज की भेंट चढ़ गई है, उन्होंने उन्हें तुरंत उनकी सहायता करने के लिए भेजा। उनके आदेश पर पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे हैं तथा सभी पांचो पीड़ित परिवारों को राशन सहित अन्य सामान देकर उनसे आशीर्वाद लिया है । यह बता दें कि गोडियर पूर्व पंचायत में बालेश्वर यादव, गायत्री देवी, सोनू कुमार, गोविंद महतो, गौतम कुमार के दुकान सहित घर ठंनका गिरने से हुई अगलगी में जलकर खाक हो गए थे। इस अवसर पर संसद के अनेक सहयोगी सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *