Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

सहरसा

SAHARSA NEWS : 9 महीने से लूट की कई घटनाओं में शामिल दो लुटेरा गिरफ्तार,खगड़िया जिले में है भी है एक लूट का मामला

By अंग इंडिया न्यूज़
June 28, 2025 2 Min Read
0

SAHARSA NEWS, अजय कुमार : बीते 9 महीने से सहरसा सोनवर्षा एनएच – 106 पर हथियार के बल पर दिनदहाड़े लूटपाट की घटना को अंजाम दे रहे दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से सौर बाजार थाना और सोनवर्षा राज थाना में दर्ज 3 लूट के मामले में लूटी गई सोने की कान की बाली बरामद की गई। लूट में उपयोग की गई 3 बाइक और 2 मोबाइल भी जब्त किया गया है। शुक्रवार को साइबर डीएसपी अजीत कुमार ने बताया कि सहरसा सोनवर्षा राज एनएच – 106 मुख्य सड़क पर बीते 9 महीने से लगातार बाइक सवार अपराधी लूट की घटना को अंजाम दे रहे थे। दिनदहाड़े हथियार के बल पर हो रही लूट की घटना को लेकर एसपी हिमांशु ने सदर एसडीपीओ आलोक कुमार और उनके नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया था। साथ ही घटना में शामिल अपराधी की गिरफ्तारी का हार्ड टास्क दिया था। आगे बताया कि लूट की घटना के बाद लगातार एनएच-106 पर अवस्थित कई इलाके की सीसीटीवी फुटेज देखी गई। इस दौरान मानवीय सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान में दो अपराधी चिन्हित हुए। जिनकी गिरफ्तारी की गई।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र के बेलही गांव निवासी कोकाय स्वर्णकार के पुत्र सुनील कुमार थे। जबकि दूसरे अपराधी जिले के बसनही थाना क्षेत्र के गड़साल गांव, वार्ड नंबर – 10 निवासी पप्पू शाह के पुत्र सोनू कुमार थे। वे वर्तमान में सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र के पतरघट हॉस्पिटल रोड में रहते हैं। उनकी गिरफ्तारी हुई थी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी से 5 जोड़ा सोने की कान की बाली बरामद की गई थी। साथ ही लूट में उपयोग किया जा रही 3 बाइक और 2 मोबाइल भी बरामद हुआ था। गिरफ्तार अपराधी सोनू कुमार पर खगड़िया जिले के बेलदौर थाना कांड संख्या – 191/25 दर्ज है। जो बीते 25 जून को दर्ज हुई थी। उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार अपराधी ने पूछताछ में बताया कि सौर बाजार थाना कांड संख्या – 50/25 जो 23 फरवरी को दर्ज की गई थी। सौर बाजार थाना कांड संख्या – 166/25 जो 25 मई को दर्ज हुई थी। उक्त दोनों मामले में भी वे दोनों ने ही घटना को कारित किया था। साथ ही सोनवर्षा राज थाना कांड संख्या – 119/25 जो 27 जून को दर्ज हुई थी। उक्त मामले में भी वे दोनों ही संलिप्त थे। इस प्रकार कुल 3 दर्ज मामले का सफल उद्भेदन किया गया है। तीनों मामले में लूटी गई पांच जोड़ा कान की बाली, तीन बाइक और दो मोबाइल जब्त किए गए। छापामारी टीम मेंब सौर बाजार थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक संदीप कुमार, राघवेंद्र कुमार, बिट्टू कुमार और सौर बाजार थाना पुलिस बल शामिल थे।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

SAHARSA NEWS : पीएचसी में जच्चा बच्चा कीट का वितरण

Next

SAHARSA NEWS : नगरपालिका उप चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न,डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. {{Amit Jha}}