Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS

Recent Posts

  • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
  • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश
  • राजू मंडल के बच्चों के सपनों को टूटने नहीं देंगे, हर परिस्थिति में जदयू परिवार साथ खड़ा रहेगा — मंत्री लेशी सिंह
  • पीजी चतुर्थ सेमेस्टर नामांकन को लेकर पूर्णिया विश्वविद्यालय ने जारी की विस्तृत गाइडलाइन
  • प्लेसमेंट में चमका पूर्णिया विश्वविद्यालय, टीसीएस ने दिए 23 ऑफर

Recent Comments

No comments to show.
Buy Now
Close

Search

सहरसा

SAHARSA NEWS : विधायक आलोक रंजन के प्रयास से सहरसा सड़क चौड़ीकरण की स्वीकृति मिली

By अंग इंडिया न्यूज़
June 28, 2025 1 Min Read
0

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : विधायक डॉ आलोक रंजन ने बताया कि सहरसा जिला अंतर्गत कहरा कुटी बाबाजी कुटी से डॉ भीमराव अंबेडकर चौक, जज कॉलोनी भाया बेंगहा पथ के चौड़ीकरण हेतु पथ निर्माण विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है।इस संबंध में आलोक रंजन ने उप मुख्यमंत्री और पथ निर्माण मंत्री से भेंट कर क्षेत्र की आवश्यकता को लेकर एक विवरणात्मक पत्र सौंपा था, जिस पर सकारात्मक कार्यवाही करते हुए पथ निर्माण विभाग ने 3.75 किलोमीटर लंबे मार्ग के चौड़ीकरण कार्य को ₹15 करोड़ की लागत से स्वीकृत कर दिया है। यह मार्ग शहर के महत्वपूर्ण क्षेत्रों के साथ साथ बड़े शहरों को जोड़ने वाली पथ है जिससे प्रतिदिन हजारों बड़े यात्री वाहन एवं मालवाहक वाहन गुजरती है और इस पथ की चौड़ाई कम होने के वजह से जाम की समस्या बनी रहती है।

लेकिन अब पथ चौड़ीकरण होने के बाद इससे निजात मिलेगी।जिससे न केवल आवागमन सरल होगा, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा।आलोक रंजन ने इस स्वीकृति के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री (वित्त मंत्री) सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन का सहरसा की जनता के ओर से आभार प्रकट करते हुए कहा कि सहरसा के विकास के लिए मेरा संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

SAHARSA NEWS : नगरपालिका उप चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न,डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

Next

स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद 35 से ज्यादा बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. {{Amit Jha}}