SAHARSA NEWS : सहरसा नगर निगम में संचिका घोटाला – पूर्व नगर आयुक्त पर फाइल जलाने का आरोप, जांच की मांग तेज़

SAHARSA NEWS,अजय कुमार  : नगर निगम सहरसा एक बार फिर अपने विवादित कार्यशैली को लेकर सुर्खियों में है। इस बार मामला सीधे-सीधे घोटाले से जुड़ी तीन महत्वपूर्ण संचिकाओं के रहस्यमय ढंग से गायब होने और उन्हें जलाए जाने की आशंका से जुड़ा है। नगर निगम के रोकड़पाल संतोष कुमार ने कोसी प्रमंडल आयुक्त एवं सहरसा जिलाधिकारी को शिकायत पत्र सौंपते हुए पूर्व नगर आयुक्त सुशील कुमार मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि सफाई व्यवस्था, एएमसी योजना एवं एक अन्य अहम संचिका पूर्व आयुक्त के पास थी, जिनमें से केवल एक फाइल ही वापस की गई, बाकी तीन संचिकाएं गायब हैं।

संतोष कुमार ने दावा किया कि जब मिश्रा सहरसा से स्थानांतरित हो रहे थे, उस दौरान उनके सरकारी आवास पर कागजात जलाए जाने की सूचना मिली, जिसकी तस्वीरें और वीडियो कुछ लोगों ने नगर निगम को सौंपे हैं। इससे आशंका है कि गायब संचिकाएं जला दी गई होंगी। हालांकि, नए नगर आयुक्त द्वारा बातचीत के बाद पूर्व आयुक्त ने कुछ संचिकाएं अपने पास होने की बात स्वीकार की है और उन्हें लौटाने का आश्वासन दिया है। दूसरी ओर, पूर्व आयुक्त सुशील कुमार मिश्रा ने खुद पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है। मामले ने तूल पकड़ लिया है और अब निगाहें जांच और कार्रवाई की दिशा में टिकी हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon