PURNIA NEWS : डीएम ने श्रीनगर प्रखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का किया निरीक्षण, त्रुटिरहित व समयपूर्व निष्पादन का निर्देश

PURNIA NEWS : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिला पदाधिकारी पूर्णिया, अंशुल कुमार (भा.प्र.से.) द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण-2025 के कार्य को पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने हेतु लगातार क्षेत्र भ्रमण कर निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में उन्होंने कसबा विधानसभा क्षेत्र के श्रीनगर प्रखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का जायजा लिया, जहां बीएलओ, पर्यवेक्षक तथा संबंधित कर्मियों द्वारा गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण एवं बीएलओ ऐप पर अपलोडिंग की प्रक्रिया का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बीएलओ से पूरी प्रक्रिया की जानकारी ली और मतदाताओं से प्राप्त गणना प्रपत्रों की जांच की।

उन्होंने वरीय पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि गणना प्रपत्रों की शुद्धता की जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही, सभी बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों को #SIR2025 के अंतर्गत कार्य को बिना त्रुटि के निर्धारित समय से पूर्व पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया गया।
#ECI #विशेष_गहन_पुनरीक्षण

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon