गांव-गांव जाकर बीएलओ कर रहे हैं मतदाता पुनरीक्षण का काम

पूर्णियाँ, आनंद यादुका: विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र जोड़ो पर बना हुआ है । धमदाहा एसडीएम अनुपम के निर्देश पर सभी प्रखंडों में बीएलओ मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदाता सूची पुनरीक्षण में लगे हुए हैं । सोमवार को धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत किशनपुर बलुआ पंचायत के सोरकाही में बीएलओ नंदलाल रजक, सहायक ब्रिज किशोर कुमार, वार्ड सदस्य रंभा कुमारी एवं सहायक रंजीत कुमार के द्वारा वार्ड नंबर दो में मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम किया गया ।

इस दौरान मतदाताओं ने बीएलओ को अपने मतदाता सूची से संबंधित दस्तावेज देने का काम किया । मतदाताओं ने बीएलओ एवं कर्मियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अपने मतदाता सूची से संबंधित दस्तावेज देने का काम किया । वहीं इस सम्बंध में एसडीएम अनुपम ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र के सभी पंचायतों में विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम किया जा रहा है । उन्होंने कहा की मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य मे उत्कृष्ट कार्य करनेवाले बीएलओ एवं कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा और लापरवाही बरतनेवाले में बिरुद्ध कार्रवाई किया जायेगा ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon