जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु की समीक्षा बैठक

पूर्णिया: जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की अध्यक्षता में आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सिविल सर्जन पूर्णिया को निर्देशित किया कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

साथ ही उन्होंने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता को हर हाल में बनाए रखने का निर्देश दिया। बरसात के मौसम में बढ़ती मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर उन्होंने जन-जागरूकता अभियान चलाने और स्वास्थ्य केंद्रों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई।

बैठक में जिला प्रशासन की ओर से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ताकि जिले के सभी नागरिकों को समय पर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon