Bihar Election 2025

पूर्णिया: Bihar Election 2025 जन अधिकार पार्टी (लो.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 को हेलीकॉप्टर से मधेपुरा जिले के कुमारखण्ड प्रखंड स्थित बी.एड कॉलेज, खुर्दा में नामांकन सभा और पार्टी की बैठक में शामिल होंगे। सांसद के निजी सचिव अजय कुमार जायसवाल ने जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कार्यक्रम स्थल पर ‘वाई प्लस’ (Y+) श्रेणी की सुरक्षा और पुलिस एस्कॉर्ट की व्यवस्था सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है।

कार्यक्रम के अनुसार, सांसद सुबह 10 बजे लोकनायक जयप्रकाश एयरपोर्ट पटना से हेलीकॉप्टर (VT-MVV) द्वारा प्रस्थान करेंगे और 10:40 बजे मधेपुरा के खुर्दा पहुंचेंगे। दोपहर में वे बनमनखी, सुपौल और सोनबरसा विधानसभा क्षेत्रों के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। शाम 4 बजे वे पुनः पटना के लिए रवाना होंगे। दिनभर के कार्यक्रम के बाद पप्पू यादव पटना आवास पर शाम को जनता दर्शन और रात में चौपाल करेंगे। जिला प्रशासन को पत्र के माध्यम से सभा स्थल और रात्रि विश्राम स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बल एवं हाउस गार्ड की तैनाती का आग्रह किया गया है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *