ARARIA NEWS : फारबिसगंज में सरकारी से निजी अस्पताल भेजा, सिजेरियन के दौरान प्रसूता की मौत, नेपाल रेफर कर दी गई लाश

ARARIA NEWS,प्रिंस(अन्ना राय) : फारबिसगंज में स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी लापरवाही एक बार फिर सामने आयी है। फारबिसगंज के राम मनोहर लोहिया रोड स्थित निजी अस्पताल मुस्कान हॉस्पिटल में सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई। वही मृतका की पहचान काजल कुमारी, पति मनोहर साह, निवासी भागकोहलिया, वार्ड संख्या-14, फारबिसगंज के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, बुधवार रात प्रसव पीड़ा के चलते काजल को फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया था। वहां मौजूद दलालों ने परिजनों को बरगलाकर उसे ‘सीरियस केस’ बताकर निजी अस्पताल मुस्कान हॉस्पिटल भेज दिया। यह अस्पताल डॉ. शीला कुमारी कुंवर का है, जो स्वयं सरकारी अस्पताल में भी पदस्थापित हैं।

मुस्कान हॉस्पिटल में भारी भरकम रकम वसूली गई — कुछ नकद, तो कुछ ऑनलाइन। ऑपरेशन के दौरान एक बच्ची ने जन्म लिया, लेकिन प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी। अस्पताल प्रबंधन ने पांच यूनिट ब्लड लाने को कहा, परिजन ब्लड की व्यवस्था में लगे ही थे कि अचानक अस्पताल की एम्बुलेंस से मरीज को ‘सीरियस’ कहकर नेपाल के एक निजी अस्पताल भेज दिया गया।नेपाल पहुंचते ही वहां के चिकित्सकों ने बताया कि प्रसूता की मौत पहले ही हो चुकी थी। इसके बाद गुरुवार को परिजन शव लेकर फारबिसगंज लौटे और अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही, गड़बड़ी और आर्थिक शोषण का आरोप लगाया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon