ARARIA NEWS/ प्रिंस (अन्ना राय) : अररिया में नीट-यूजी परीक्षा से पहले पेपर लीक कराने के नाम पर छात्रों से ठगी करने वाले शातिर एसके फैज़ को आर्थिक अपराध इकाई और पुलिस ने किया गिरफ्तार। वही, बताया जा रहा है की आरोपी ने अभ्यर्थियों से पैसे लेकर उन्हें प्रश्नपत्र देने का वादा किया था. वही, इस मामले को लेकर ईओयू ने बताया कि साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि कुछ ठग नीट-यूजी परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र दिलाने का झांसा देकर छात्रों से पैसे वसूल रहे हैं. इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम गठित की गई और एसके फैज़ को धर-दबोचा गया. जांच में यह भी सामने आया कि फैज़ ने कई छात्रों से बैंक खातों में पैसे मंगवाए और उन्हें झूठे वादों में फंसाकर आर्थिक नुकसान पहुंचाया. वही, बिहार पुलिस ने पहले ही उम्मीदवारों और अभिभावकों को साइबर जालसाजों के जरिए किए जाने वाले फोन कॉल के प्रति आगाह किया था, जिसमें उन्हें नीट-यूजी परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने का प्रलोभन दिया जाता है।











Leave a Reply