PURNIA NEWS : के. हाट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लॉटरी कारोबार में संलिप्त 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को हनुमान बाग, प्रभात कॉलोनी में की गई छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध लॉटरी टिकट और नकदी बरामद की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पकड़े गए मुख्य आरोपी राकेश रंजन उर्फ सन्नी के नेतृत्व में 8 लोगों को हिरासत में लिया गया।बरामदगी में 22,279 लॉटरी टिकट, 9 मोबाइल फोन, 64,930 रुपये नकद, एक कार और तीन मोटरसाइकिल शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पकड़े गए आरोपियों में पूर्णिया, सहरसा और आस-पास के जिलों के युवक शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, ये लोग पश्चिम बंगाल से अवैध लॉटरी टिकट लाकर स्थानीय बाजार में बेचने का काम कर रहे थे। Post navigationSHANKAR SINGH : सोनडीहा में फीता काटकर विधायक ने किया मंच का उद्घाटन PURNIA NEWS : शिव महावीर कप भवानीपुर का छठा दिन एक क्वार्टर फाइनल मैच एक सेमीफाइनल मैच खेला गया