SAHARSA NEWS : जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित पंचायती राज विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक में लंबित कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार की अध्यक्षता में पंचायती राज विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई एवं उपयुक्त दिशा निर्देश दिए गए। 15वीं वित्त आयोग अंतर्गत प्राप्त राशि के भुगतान की वर्तमान स्थिति समीक्षा क्रम में जिला अंतर्गत :पतरघट/कहरा/बनमा ईटहरी/महिषी/सतर कटैया/सिमरी बख्तियारपुर/सौर बाजार/नवहट्टा/सोनवर्षा/सलखुआ में क्रमशः 8%/14%/22%/24%/27%/30%/35%/38%/39% एवं 51% राशि का व्यय हुआ है,तदनुसार पतरघट/कहरा सहित अन्य को नियमानुकूल 15वीं वित आयोग अंतर्गत प्राप्ति राशि के व्यय में तेजी लाने हेतु निर्देशित किया गया है। उसी प्रकार 6 वीं वित्त आयोग अंतर्गत प्राप्त राशि के नियमानुकूल व्यय में तेजी लाने का निर्देश ग्राम पंचायतों एवं पंचायत समिति को दिया गया है।

मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति समीक्षा के क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया कि जिलांतर्गत 833 वार्ड में समेकित रूप से 8330 सोलर स्ट्रीट लाइट का संस्थापन किया गया है।निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन निर्माण की वर्तमान क्रियान्वयन स्थिति समीक्षा के क्रम में लंबित योजनाओं को यथाशीघ्र पूर्ण करने हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है।बैठक में उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार निराला, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्रीमती सुरभि सहित अन्य संबंधित उपस्थित थें।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon