PURNIA NEWS : उड़ान गश्ती दल द्वारा छात्राओं की सुरक्षा हेतु किया गया भ्रमण

PURNIA NEWS : पुलिस अधीक्षक महोदया स्वीटी सहरावत के निर्देशानुसार, पूर्णिया जिला अंतर्गत स्कूल एवं कॉलेज में अध्ययनरत छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गठित उड़ान गश्ती टीम द्वारा दिनांक 30 जुलाई 2025 को पूर्णिया शहर के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों तथा सार्वजनिक पार्कों का व्यापक भ्रमण किया गया।

इस दौरान टीम ने छात्राओं से संवाद कर उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन्हें महिला हेल्पलाइन नंबर, उड़ान गश्ती से संपर्क की प्रक्रिया एवं आत्मरक्षा से संबंधित जानकारी भी प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *